धारदार हथियार से हमला कर टेलर की हत्या

CRIME UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के गाजीपुर मजरा फतेहपुर गांव के बाहर घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत में युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर एसपी एएसपी सीओ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।

प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या में 3 लोगों को नामजद किया गया है।एसपी ने बताया कि मामले में कार्यवाई की जा रही है। मझिला थाना के गाजीपुर मजरा फत्तेहपुर निवासी आजाद गांव में ही दर्जी गिरी का काम करता है। पिता भी टेलर हैं जो गांव में एक दुकान रखकर कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। लोगों के मुताबिक आजाद को रात 11बजे तक उसे अपने घर पर वह दुकान के आसपास देखा गया।

सुबह सोमवार को जब महिलाएं खेत की ओर गई तो घर से 200 मीटर की दूरी पर एक खेत में आजाद का शव पड़ा हुआ देखा गया। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। चोट के निशान भी शरीर पर देखे गए। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।यह वारदात देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आजाद दो भाइयों में सबसे छोटा था ।वही एसपी राजेश त्रिवेदी एसपी दुर्गेश सिंह शाहाबाद सीओ व थानाध्यक्ष छोटेलाल मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन करने में जुटे हैं।

                                                                            (मृतक आजाद कि फाइल फ़ोटो)

वहीं कुछ लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। परिजनों की ओर से तीन लोगों को नामजद किया गया है। तीनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि अभी मामले में जांच की जा रही है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar