स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पार्सल बुकिंग पर अस्थाई तौर पर रोक

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रेलवे प्रशासन ने दिल्ली एरिया में यथा नई दिल्ली,  दिल्ली जंक्शन , हजरत निजामुद्दीन,  आनंद विहार टर्मिनल , दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा आदर्श नगर दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रजिस्टर्ड न्यूज़ पेपर एवं मैगजीन्स को छोड़ कर समस्त प्रकार के पार्सल पैकटो की बुकिंग एवं लीज्ड SLR, AGC व VPs पर 12 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है|

किन्तु यात्री अपना सामान अपने साथ कोच में ले जा सकते है 12 से 15 अगस्त 2022 तक उक्त स्टेशनो के लिए कोई भी पार्सल बुक नही किये जायेगें | उक्त जानकारी रेखा शर्मा(वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) उत्तर रेलवे,लखनऊ के द्वारा प्राप्त हुई|

Posted By:- Amitabh Chaubey