कोर्ट से पेशी करके घर लौट रहे कारखाना मालिक की पीट-पीटकर हत्या

CRIME UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में कोर्ट से पेशी करके घर लौट रहे एक युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी जिससे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। घटना का मुख्य कारण मृतक द्वारा दबंगों पर दर्ज कराया गया एक मुकदमा बना। हालांकि इस मुकदमे को पुलिस ने झूठा मानकर उसको स्पंज कर दिया था और वादी पर ही 182 की कार्यवाई कर दी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हत्या की सनसनीखेज वारदात पचदेवरा थाना क्षेत्र में हुई। इस थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी मोहन सिंह गांव में कारखाना चलाता था यहां पर आटा चक्की भी लगी हुई है। उसके भाई सुहेल सिंह के मुताबिक मोहन हरदोई कोर्ट से पेशी लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में कुरारी गांव व पत्योरा गांव के बीच रोड पर घात लगाए बैठे विपक्षी हमलावरों ने लोहे की रॉड हथोड़ा व डंडों से पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पत्नी मौके पर पहुंची जो स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर हैं।

उनका कहना है मौके पर पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। इसके बाद मोहन सिंह को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वही परिजनों की ओर से थाने में दी गई तहरीर में गांव के ही 6 लोगों को नामजद किया गया है। तीन अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है मोहन की दो पत्नी हैं।एक पत्नी के साथ ही दुष्कर्म की वारदात 2 वर्ष पहले हुई थी। जिसमें गांव के विमल सिंह,अशोक सिंह ,धर्मपाल सिंह को नामजद किया गया था।

                                                                                            (मृतक कि फाइल फ़ोटो)

एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की तरफ से दर्ज कराया गया मामला गलत था उसको पुलिस ने स्पंज कर दिया था और वादी मुकदमे के विरुद्ध 182 की कार्यवाई की गई थी।लेकिन विपक्षीगण सोंचते थे की उनके विरुद्ध मुकदमा झूठा लिखाया गया था जिसके कारण यह घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar