भाजपा सरकार ने जो कहा वो कर के दिखाया:- राघवेन्द्र प्रताप सिंह

UP Special News राजनीति

महराजगंज (जनमत):- बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी  सिसवा इस्टेट राघवेन्द्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह  ने पार्टी कार्यालय  लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर भारत सरकार के वृत राज्यमंत्री  (सांसद) पंकज चौधरी,  भाजपा जिलाध्यक्ष  परदेशी रविदास, नौतनवा के भाजपा व निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषी त्रिपाठी ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व युवा मोर्चा के जिलामंत्री धीरज तिवारी से मुलाकात किया|

भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए राघवेन्द्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह  ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा वो कर के दिखाया चाहे वो महिलाओं को सुरक्षा देने की बात हो या नौजवानों को रोजगार देने की।  5 लाख नौकरियां,और 1करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार दिया।

43 लाख गरीबों को उत्तर प्रदेश में आवास दिया। 2.61 लाख को शौचालय दिया गया। ये हाइवे, डिफेंस कॉरिडोर, आदि 2017 से पहले भी आ सकते थे। पर उस समय कि सरकारों ने ऐसा नहीं किया जो अब भाजपा कर रही है|

Posted By:- Amitabh Chaubey