नेता रुबीना का विवादित बयान

UP Special News राजनीति

अलीगढ़ (जनमत):- अलीगढ़ हिजाब प्रकरण में सपा नेता रुबीना का विवादित बयान:-कहा बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर डालेंगे हाथ तो झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर काट डालेंगे उनके हाथ| यूपी के अलीगढ़ जिले में कर्नाटक में हुए हिजाब प्रकरण को लेकर यहां समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खान ने विवादित बयान दिया है। उन्होने कहा कि हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। क्योंकि उन्हें झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी। क्योंकि भारत विविधताओं का देश है। यहां माथे का तिलक हो या शरीर पर हिजाब या फिर पगड़ी।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के हिजाब प्रकरण की गूंज यूपी के अलीगढ जिले तक पहुंच गई है। तो वहीं कर्नाटक का हिजाब मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनावी माहौल के बीच यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कर्नाटक के उडुपी के सरकारी कॉलेज में हिजाब पर पाबंदी के खिलाफ अब अलीगढ में भी विरोध शुरू हो गया है।

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता रुबीना खानम ने हिजाब प्रकरण को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा है कि हिजाब पर हाथ डालने वालों का हाथ काट देंगे। भारत विविधताओं का देश है, यहां माथे का तिलक हो या फिर शरीर पर हिजाब या फिर पगड़ी। लेकिन अगर बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डालेंगे तो हम लोग झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथों को काट डालेंगे।

उन्होंने कहा घूंघट हो या हिजाब। यह सब हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अटूट हिस्सा है। इन पर राजनीति कर विवाद खड़ा करना नीचता की पराकाष्ठा होंगी। रुबीना खानम ने कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने की कतई भूल न करो। इसमें सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो। ऐसे में यदि उनकी बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डाला गया। तो उनको झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी। जिसके बाद वह बहन बेटियों के आत्मसम्मान में झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथ काट डालेंगे।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ajay Kumar