भाजपा सांसद के बेटे की हैरान करने वाली साजिश का हुआ “खुलासा”….

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- भाजपा नेता और लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से  सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है जो वास्तव में हैरान करने वाला है, जानकारी के मुताबिक आयुष किशोर ने अपने साले से खुद पर गोली चलवाई थी। जिसकी वजह पांच लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में आयुष के साले ने इस बात को कबूल किया है। हिरासत में लिए आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।

इस दौरान बताया कि भाजपा सांसद के बेटे आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि आयुष ने अपनी मर्जी से शादी की है। वह सांसद कौशल किशोर से अलग रहता है। उसने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई। रात लगभग 2:30 बजे आयुष को छठे मिल पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने देखा तो उठाकर ट्रामा सेंटर लाए। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।  आपको बता दें कि मंगलवार देर रात राजधानी लखनऊ स्थित छठे मिल के पास बदमाशों ने भाजपा सांसद के बेटे आयुष को सीने में गोली मार दी गई। जिससे वह घायल हो गया। आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH…. 

SPECIAL DESK.