अपहरण कर रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त हुए “गिरफ्तार”….

CRIME UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस  निरंतर अपराधियों पर नकेल कसने का काम कर रही है…. पुलिस आयुक्त व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे  अभियान के क्रम एम० कासिम आब्दी व सहायक पुलिस आयुक्त, गोमती नगर  श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोमती नगर विस्तार  पवन कुमार पटेल के निर्देशन में दिनांक 31.05.2021 को 03 नफर अभियुक्तगण(1) सुनील यादव पुत्र राजपाल यादव निवासी शाहपुर थाना चिनहट जनपद लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष (2) गौरव यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी हिमसिटी पार्टी निकट रामा डिग्री काज थाना चिनहट जनपद लखनक स्थायी पता ग्राम सरारजन थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी उम्र करीब 21 (3) आजम पुत्र मल्ल निवासी सिहाली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

वहीँ  गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.05 2021 को थाना स्थानीय क्षेत्र से नीरज शुक्ला पुत्र राजकुमार शुक्ला निवासी 13/67 काशीराम कालोनी (नई)  लौलाई थाना चिनहट लखनऊ करीब 28 वर्ष का अपहरण कर रंगदारी कि मांग कि गयी.  जिसके सम्बन्ध में दिनांक 28.05-2021  को वादनी मुकदमा प्रभा  द्वारा अपने पुत्र नीरज शुक्ला के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 176/2021 धारा 364/384 भादवि पंजी जिस पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर अपहृत युवक नीरज शुक्ला उपरोक्त को घटना के लगभग 24 घण्टे में दिनांक 29.05.21 को शकुशल बरामद किया गया था. फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

SR. REPORTER, LUCKNOW.