जिला अस्पताल के गेट पर महिला ने बच्चे को दिया “जन्म” …

UP Special News

फतेहपुर (जनमत):- यूपी के फतेहपुर जिले में महिला अस्पताल गेट के बाहर प्रसूता ने बच्चे को जन्म दे दिया और इसी दौरान परिजनों ने अस्पताल गेट के बाहर हंगामा काटते हुए डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए डॉक्टरों द्वारा महिला को गंभीर बताते हुए कानपुर के लिए रेफर करने की बात कही है।

फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के सलेमपुर के रहने वाले पंकज पाल की 28 वर्षीय पत्नी पिंकी का आज अचानक प्रसव पीड़ा हुआ जिसके बाद परिजनों ने प्रसव के लिए हरदो सीएचसी ले गए लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए महिला की हालत गंभीर बताते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर अस्पताल गेट के बाहर निकल रहे थे तभी महिला की हालत बिगड़ गई और साथ आई आशाबाहू वा अन्य महिलाओं ने अस्पताल गेट के बाहर महिला का प्रसव करवाया , जहां जच्चा, बच्चा दोनो स्वस्थ्य हैं , बच्चे का जन्म होने के बाद परिजनो ने अस्पताल गेट के बाहर हंगामा काटते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

REPORT- BHEEM SHANKAR…

PUBLISHED BY:_ ANKUSH PAL..