भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं “कार्यकर्ता”…

UP Special News

जनमत (अमेठी):- भारतीय जनता पार्टी की मंडल मुसाफिरखाना के पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र संयोजको की एक बैठक सोमवार को दादरा स्थित देवी हिंगलाज धाम के निकट संपन्न हुई।संगठन को बूथ तक मजबूत करने के साथ-साथ एवम् आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर रणनीतिक मंथन हुआ।पार्टी की भावी कार्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने की।

कार्यकर्ताओ मिशन-2024 का दिया मंत्र-
मिली जानकारी के अनुसार,बैठक को सम्बंधित करते हुए मुख्य अतिथि,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं सेवाभाव से धरातल पर उतारने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत की प्रशंसा कर रही है।विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।भारत की प्रगति सिर्फ भारत के लिए नही बल्कि दुनिया के लिए है।इसलिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी मंडल पदाधिकारियों,शक्ति केंद्र संयोजको व कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुट जाना है।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी
बैठक में प्रभात शुक्ल,जीतबहादुर सिंह,रामगोपाल कौशल,जयविंद सिंह,राधेश्याम शुक्ल,अनिल मिश्र,केशरी सिंह,अमित यादव,देवनारायण यादव राजबहादुर सिंह,राजेश दुबे,राकेश सिंह,करुणा तिवारी,घनश्याम मौर्य,शिव बहादुर निषाद,मुकेश, जगदीश यादव कर्मवीर साहू,श्याम लाल यादव समेत मंडल पदाधिकारी व शक्ति केन्द्र संयोजक समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

REPORTED BY:- RAMJI MISHRA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…