दोस्तो के साथ घूमने गया  युवक “लापता”…  

UP Special News

चन्दौली (जनमत):- यूपी के  चन्दौली जनपद डीडीयू नगर से है यहां। चकिया कोतवाली के मूसाखाड़ बांध से मुग़लसराय के दामोदरदास पोखरा के पास रहने वाला किशोर शनिवार को लापता हो गया। वह यातायात विभाग के दो पुलिसकर्मियों व तीन दोस्तों के साथ घूमने गया था। लोग आशंका जता रहे कि नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गया होगा। यह देख साथ आए लोग भाग खड़े हुए।वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस उसकी तलाश करवा रही है। वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुग़लसराय के दामोदर दास पोखरा निवासी नौशाद (17) आटो चलाने का काम करता था।

शनिवार को वह यातायात विभाग के दो पुलिसकर्मियों व तीन साथियों के साथ मूसाखाड़ बांध देखने गया था। यहीं से अचानक लापता हो गया। लोगों की मानें तो नहाते समय किशोर गहरे पानी में डूब गया। यह देख उसके साथ आए लोग भाग खड़े हुए। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसका पता लगाने का काफी प्रयास किया। सीओ रघुराज, , कोतवाल मिथिलेश तिवारी व चौकी इंचार्ज गिरीश राय मौके पर मौजूद रहे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बांध के पास किशोर की जिंस व टी-शर्ट मिली है। घटना की जानकारी होने के बाद पिता नेसार अंसारी समेत परिजन मूसाखाड़ पहुंच गए। वही मृतक की माँ ने आरोप लगया है कि तीन पुलिस वाले सहित 5 लोग हमारे घर पर हमारे पुत्र को जबरन आटो सहित ले गये। उनके पुत्र की हत्या हुई है।

REPORT- UMESH SINGH..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..