खेत मे तेंदुए का शव मिलने से मचा “हड़कंप”.

UP Special News

शाहजहांपुर (JANMAT):- यूपी के शाहजहांपुर में नदी के किनारे खेत मे तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तेंदुए के खेतों में लगे हुए ब्लेड वाले तार से घायल होने के बाद मौत की आशंका जताई जा रही है। गांव के लोगों ने तेंदुए का शव मिलने की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी।इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लिया। तेंदुए की मौत की वजह सभी स्पष्ट नही हो पाई है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए के पैर में कट का निशान लगा है। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद ही उसकी मौत असल वजह का पता लग पाएगा।

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव कुकहा महमूदपुर में गर्रा नदी के किनारे खेत में सोमवार की दोपहर को तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तेंदुए के खेतों में लगे हुए ब्लेड वाले तार से घायल होने के बाद मौत की आशंका जताई जा रही है। गांव के लोगों ने तेंदुए का शव मिलने की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी।इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लिया। वन विभाग के अधिकारी मौत का कारण जानने के लिए पड़ताल में जुट गए हैं। तेंदुए के शव को देखने को ग्रमीणों का तांता लग गया। वही ग्रमीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में बागिन को देखा था आज तेंदुए का शव मिला है। ग्रमीणों में तेंदुए का शव मिलने के बाद से दहशत का माहौल है। तेंदुए की मौत की वजह सभी स्पष्ट नही हो पाई है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए के पैर में कट का निशान लगा है। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई भेजा जा रहा है,इसके बाद ही उसकी मौत की असल वजह का पता लग पाएगा।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- RAJEEV SHUKLA, SHAHJAHANPUR.