शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपये उड़ाये..

UP Special News

महराजगंज (जनमत):- खबर उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के बृजमनगंज फरेंदा  मार्ग पर स्थित बनगढ़िया पेट्रोल पंप पर बीती रात शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपये चुरा लिया। चोर अंदर बने केविन का शीशा तोड़ते हुए चोर घुसे और काउंटर में रखा हुआ 32000 चुरा कर फरार हो गए। लकिन घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लेकिन चोर अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि बनगगढ़िया पेट्रोल पंप अभिषेक सिंह निवासी बडिहारी थाना कोल्हुई के रहने वाले है। सेल्समैन कैश रखकर दुसरे कमरे में सोने चला गया। रात 12  बजे चोर ने केबिन तोड़कर पैसा चुरा लिया। सीसीटीवी में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। शीध्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra