दोनों हाथ से लिख लेती है कक्षा दो में पढ़ने वाली ये बच्ची

Exclusive News UP Special News

बलरामपुर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जिले बलरामपुर के तुलसीपुर आदर्श नगर पंचायत के तुलसीपुर पब्लिक स्कूल कक्षा दो में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची सीहम फातिमा जोकि हिंदी अंग्रेज़ी उर्दू भाषाओं को अपने दोनों हाथों से बड़ी सफाई और खूबसूरती के साथ लिख लेती है। सीहम फातिमा ने जब स्कूल जाना शुरू किया तभी से वो दोनों हाथों से लिखने लगी।

मम्मी पापा जब बाएं हाथ से लिखता हुआ देखते तो बच्ची को डांटते की दाहिने हाथ से लिखा करो परन्तु डांट खाकर भी इस बच्ची ने बाएं और दाएं हाथ से लिखना जारी रक्खा।कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची सीहम फातिमा बताती है कि दाएं हाथ से लिखते थे जब हाथ दर्द करने लगता था तब बाएं हाथ से लिखने लगते और इस तरह लिखते लिखते हम अपने दोनों दाएं और बाएं हाथ से लिखने लगे।सीहम फातिमा को कई कविताएं व राष्ट्रगान ज़बानी याद है।