किसानों को कुचलने वालों को सत्ता से करेंगे “बेदखल”…

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम  अखिलेश यादव ने एलान किया है कि सपा की सरकार बनी तो  सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू की जाएगी। गन्ने का 15 दिन में भुगतान होगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए फार्मर्स रिवाल्विंग फंड (एफआरएफ) बनाया जाएगा। सोमवार को पार्टी कार्यालय में लखीमपुर खीरी की घटना में घायल होने वाले किसान नेता तेजिंदर सिंह बिर्क का परिचय कराते हुए बताया कि उन पर भी जीप चढ़ाई गई थी। जानकारी मिलते ही सपा नेताओं को भेजा। डॉक्टर से बात कर जरूरत पड़ने पर रेफर करने की मांग की। सभी के संयुक्त प्रयास से वे ठीक हो गए हैं।

सपा अध्यक्ष ने किसानों के साथ गेहूंऔर चावल हाथ में लेकर किसान संकल्प की शुरुआत की। उन्होने कहा कि यह संकल्प किसानों के साथ अत्याचार करने वालों को सत्ता से बेदखल कनरे के लिए है। सपा हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रही है।किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर खीरी से आए किसानों के साथ अन्न संकल्प लिया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा को हटाने के लिए अन्न संकल्प लें।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…