मां बनने के लिए महिला बनी “किडनैपर”…

CRIME UP Special News

बुलंदशहर (जनमत):-  यूपी के बुलंदशहर में मां बनने के लिए एक महिला ने अपहरण की इबारत लिख डाली। महिला ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री बन अपनी जेठानी का बच्चा कोविड वैक्सीन लगाने के बहाने अगवा कर लिया। हालांकि पुलिस ने महज़ 08 घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद नवजात को ग़ाज़ियाबाद से सकुशल बरामद भी कर लिया है और अपहरण के आरोप में दम्पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी बुलंदशहर के सामने किडनैपिंग की जानकारी देती यह है सुभाष और प्रियंका। जिनपर अपनी जेठानी के बच्चे को अगवा करने के आरोप है। दरअसल कल अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गाँव डूंगरा जोगी में स्विफ्ट सवार एक महिला एक युवक के साथ कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए संजय शर्मा के घर पहुंची और संजय के सवा माह के बच्चे को कार से उठा ले गई। जैसे ही अपहरण की सूचना पुलिस तक पहुंची पुलिस आनन फानन मेंघटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

वहीँ जांच में पीड़ित के घर जिस समय पुलिस अपहरण के क्राइम सीन को दोहरा रही थी तभी पीड़ित परिवार को सूचना मिली की ग़ाज़ियाबाद में रहने वाले उनके छोटे भाई की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए संजय शर्मा के छोटे भाई के घर राजनगर एक्सटेंशन ग़ाज़ियाबाद पहुंची तो पूरा मामला खुल गया। नवजात की पड़ताल की गई तो महिला की गोद में वहीँ सवा माह का बच्चा था जिसका अपहरण हुआ था। पुलिस ने तत्काल बच्चे की पहचान पीड़ित परिवार से कराते हुए आरोपी महिला प्रियंका और उसके पति सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रियंका की मानें तो उसका तीन चार बार मिस कैरेज हो चुका है। घटना से एक दिन पहले भी उसके सामने मिस कैरेज जैसी समस्या आयी।उसने मिस कैरेज समझते हुए अपने जेठ के बच्चे को अगवा किया ताकि बार बार हो रहे मिस कैरेज की बदनामी से बचा जा सके।

 

एसएसपी बुलंदशहर सन्तोष कुमार सिंह के मुताबिक अपहरण के आरोपी दम्पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला के बच्चे नहीं होते थे, इसलिए उसने अपने जेठ के बच्चे का अपहरण किया। पुलिस अपहरण की इस घटना का खुलासा महज 08 घंटे में करते हुए बच्चे को ग़ाज़ियाबाद से बरामद कर लिया है। खुलासा करने में शामिल टीम को 20 हज़ार रुपये का नकद इनाम भी दिया गया है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..                                         REPORTED BY:- SATYAVEER SINGH.