साग तोड़ने गयी दो बच्चियां यमुना नदी में डूबी….

UP Special News

फतेहपुर (जनमत) :- यूपी के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे साग तोड़ने गई एक बच्ची का पैर फिसलने से नदी में जा डूबी वहीँ साथ में रही दूसरी बच्ची ने बचाने की कोशिश की ओर वह भी नदी में डूब गई , बच्चियों की डूबने की सुचना जैसे ही क्षेत्र में फैली , जिसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई और काफी मसक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नदी से मृत अवस्था में निकाला गया। वहीँ घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें की थाना क्षेत्र के आवाजीपुर गाँव में मुंबई से अपने नानी की मौत के बाद ननिहाल आई दोनों बच्ची यमुना नदी किनारे साग तोड़ने गई थी वहीँ साग तोड़ते समय 17 वर्षीय सिदरा का अचानक पैर फिसल गया और यमुना नदी में जा गिरी जिसे बचाने की कोशिश में 8 वर्षीय नौशीन भी यमुना नदी में जा गिरी,

वहीँ जैसे ही आसपास के क्षेत्र में दोनों बच्चियों की डूबने की सुचना आग की तरह फैली वैसे ही ग्रामीणों का मजमा लग गया और दोनों बच्चियों को निकालने के लिए गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया , जहाँ गोताखोरों ने काफी मसक्कत के बाद दोनों बच्चियों को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया। बच्चियों की मौत की सुचना जैसे ही घर वालों की लगी वैसे ही घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीँ इस मामले में डीएसपी अनिल कुमार ने बताया की चांदपुर थाना क्षेत्र के आवाजीपुर गाँव की दो बच्चियां यमुना नदी में नहाने के लिए गई थी जहाँ दोनों बच्चियां डूब गई जिन्हे काफी मसक्कत के बाद नदी से मृत अवस्था में निकाला गया और डेडबॉडी का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- BHEEMSHANKAR…