पिछले चार वर्षों में कानून व्यवस्था में हुआ “अभूतपूर्व सुधार”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-  यूपी में योगी सरकार अपराधियों से बेहद सख्ती से पेश आ रही है। योगी राज के पिछले चार वर्षों में प्रदेश में पुलिस ने 135 अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया जबकि 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं।  भय के कारण अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। उनकी अवैध सम्पत्तियां ढहाई जा रही हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार की इस नीति की विपक्ष आलोचना करता है कि एनकाउंटर में मासूम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त भाषा में कहा कि प्रदेश में अब तक किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।

आज गुंडे माफिया जेल जा रहे हैं या फिर प्रदेश छोड़ रहे हैं। माफिया की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। प्रदेश में अब कानून का राज है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सुल्तानपुर में एक चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि पहले यूपी में  गुंडे, माफिया सड़क पर घूमते थे।वहीं, मुठभेड़ में 3000 से ज्यादा अपराधी व 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।प्रदेश सरकार का दावा है कि पिछले चार वर्षों में कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

SPECIAL DESK.