ग्राम प्रधान और सचिव डकार गए विकास की रकम, शिकायत हुई तो जारी हुई नोटिस

UP Special News

चंदौली (जनमत):- उत्तर प्रदेश में शौचालय के नाम पर ग्राम प्रधान और सरकारी मुलाजिमों ने सरकारी धन का किस तरह बंदरबाट किया है यह अक्सर सुनने में आता रहा है। ऐसा ही अब एक और मामला सूबे के चंदौली में सामने आया है। यहाँ शौचालय के नाम पर एक प्रधान और सचिव ने जमकर भ्रस्टाचार कर सरकार को चूना लगाया है। हैरान करने वाली बात यह भी कि प्रधान ने ग्रामीणों के नाम पर सरकारी धन की लूट की और पात्र आज भी सरकारी इम्दाद पाने से महरूम है।

यहाँ शौचालय के नाम पर सरकार को जमकर चुना लगाया गया है। यहाँ गरीबों का हक़ लूटने वाले ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने अघोषित तौर पर सरकारी खजाने पर लाखों रूपये का डाका डाला है। दोनों की मिलीभगत ने ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए सरकार द्वारा दी गई सहायता की रकम को ही डकार गए। और तो और सामुदायिक शौचालय बनवाने में घटिया किस्म के मैटेरियल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है इसके पीछे अधिकारी और प्रधान का भ्रस्टाचार ही बड़ी और मुख्य वजह है। भ्रस्टचार के खिलाफ अब ग्रामीण भी एकजुट होकर आवाज़ उठाना शुरू कर दिया।

चन्दौली के चकिया विकास खण्ड के फिरोजपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और अधिकारियों ने नटवरलाल का दूसरा रूप लेकर विकास के नाम पर खूब लूटपाट मचाई यानी शौचालय के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेलकर बिना लाभार्थियों को लाभ दिए उनके नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया। योजनाओं में विकास का पेट कागजों में भर दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकार ब्रह्मचारी दूबे ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी हुई है। समय रहते दोनों के द्वारा अगर शौचालय का कार्य नहीं किया गया तो नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Posted By:-Umesh Singh