ग्रामीणों ने महिला को दी तालिबानी सजा….

UP Special News

बुलंदशहर (जनमत) :- यूपी के बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगो ने एक महिला पर जमकर कहर बरपाया। दरअसल अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह 20 साल पूर्व बुलंदशहर के असोली गांव निवासी युवक से हुआ था। महिला का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अमानवीयता की हदें पार कर दी, महिला को बाकायदा एक खाट से बांधकर कई लोग खाट उठाकर ईंख के खेत में ले जातेहैं , जिसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ अहमदगढ़ थाने पहुंची और पैसों के विवाद में मरने के लिये खाट से बांधकर खेत में ले जाने का आरोप लगाया…

इसी के साथ ही पीड़ित महिला अपने पति सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगायी है। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले महिला के परिजनों और कुछ ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय भेज दिया था। बताया जाता है कि की जमानत में हुए खर्चे के पैसे गांव के ही कुछ युवक महिला से मांग रहे थे और महिला पैसे न होने की बात कहती रही थी, महिला का दावा है कि वो अपने परिवार की मुश्किल से गुजर बसर कर पा रही है।जिसके बाद दबंगो के महिला को खाट से बांधकर ईंख के खेत में ले जाते लोगों का वीडियो वायरल हुआ और थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। महिला ने अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंच आधा दर्जन लोगों पर हत्या करने के इरादे से खाट से बांधकर ईंख के खेत में ले जाने का आरोप लगाया गया, हालांकि एसएसपी के सख्त रुख के चलते पुलिस ने महिला के पति सहित 2 को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…