महिला ने विचित्र बच्ची को दिया जन्म,देखने को उमड़े लोग

UP Special News

मथुरा (जनमत):- थाना वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत गाँव राल में एक महिला ने विचित्र बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोग आ रहे हैं और लोगों का हुजूम उस बच्ची को देखने उमरा हुआ है। कोई इस बच्ची को देवी का रूप मान रहा है तो कोई बुरी आत्मा होने की बात कह रहा है। बुधवार को थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव राल निवासी सत्य प्रकाश की पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा हुई और सत्य प्रकाश ने पत्नी पूनम को अस्पताल में भर्ती कराया। पूनम ने जब बच्ची को जन्म दिया तो डॉक्टर और परिजन दोनों स्तब्ध रह गए। जिसने भी बच्ची को देखा वह तरह-तरह की बातें कर रहा था कोई बच्ची को बुरी आत्मा बता रहा था तो कोई इसे देवी का रूप मान रहा था।

जिसने भी विचित्र बच्ची के जन्म के बारे में सुना वह अपने आप को रोक नहीं पाया और सत्य प्रकाश के घर दौड़ा चला आया देखते ही देखते सत्य प्रकाश के घर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। विचित्र बच्ची को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से भी लोगों का आना जाना शुरू हो गया। विचित्र बच्ची के पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि सुबह के समय बच्चे का जन्म हुआ है और बच्ची को जन्म देने के बाद जब देखा गया तो हम लोग समझ नहीं पा रहे की बच्ची ने जन्म लिया है वह कोई दैवीय रूप है या कोई बुरी आत्मा।

Posted By:-Syeed Jahid