अलीगढ़ लव जिहाद मामले पर गिरफ्तारी न होने पर हंगामा भाजपाइयों ने घेरा थाना

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के बैंक कॉलोनी नगला कलार की रहने वाली B.Ed की हिंदू छात्रा को इमरान नाम का लड़का 19 जून को लव जिहाद के जाल में फंसा कर हिंदू नाम कुणाल बता कर ले गया। हिंदू लड़की को बरामद करने के दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक इमरान को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज भाजपाइयों ने पीड़ित परिवार सहित थाने का घेराव किया और जल्द से जल्द आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की गई।

जनपद अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के नगला कलार की बीएड की हुई हिन्दू छात्रा को इमरान नाम का लड़का 19 जून को लव जिहाद के जाल में फंसाकर हिन्दू नाम कुनाल बताकर ले गया। 2 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस की  हीलाहवाली व पुलिस द्वारा आरोपी इमरान को गिरफ्तार न करने पर पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता संजू बजाज से सम्पर्क साधा मामला दो सम्प्रदायों का देख संजू बजाज पीड़ित परिवार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ थाना बन्ना देवी पहुंच गए। और पुलिस की हीलाहवाली व अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर नाराजगी जताई। काफी देर थाना बन्नादेवी के अंदर हंगामे की स्थिति बनी रही। थाना अध्यक्ष बन्ना देवी रविन्द्र कुमार के शाम तक आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

उसी दौरान किसी ने बता दिया कि बरामद लड़की से आरोपी लड़के से फोन पर थाने में ही बात कराई जा रही है। तो उसके बाद फिर मामले ने तूल पकड़ लिया। हिंदूवादी व भाजपा कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न उठाने लगे कि कहीं न कहीं प्रशासन की सांठगांठ है। वही पीड़ित परिवार का आरोप है। कि आरोपी युवक इमरान ने बेटी को अपनी बातों में फंसाकर 19 जून को घर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। और 5 लाख रुपये व तीन लाख का जेवर लेकर फरार हो गए। जिसकी तहरीर थाना बन्ना देवी में दी गई थी। जिसके बाद थाना बन्नादेवी पुलिस ने केवल 366 में मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित परिवार द्वारा थाने के कई चक्कर काटने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही हुई।

जहां पीड़ित लड़की की माँ का आरोप है। कि दरोगा दीपक नागर आरोपी पक्ष से मिला हुआ है। लगातार आरोपी के सम्पर्क में था। लेकिन उसे गिरफ्तार नही किया गया। लड़की को बरामद कर लिया जिससे अभी हमारी ठीक से बात भी नही हो पाई है। वही दरोगा दीपक नागर आनन फानन में बयान कराना चाहते हैं। वहीं भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज ने बताया कि लव जिहाद के मामले में पुलिस द्वारा हीलाहवाली संज्ञान मे आई है। जिसे लेकर थाने गए थे। पीड़ित परिवार की मांग के अनुसार नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात हुई हैं । लव जिहाद की घटना निरन्तर हो रही है। जिसमें मुस्लिम लड़का हिन्दू नाम रखकर भोली भाली हिन्दू लड़कियों को फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। इस मामले में भी आरोपी इमरान ने अपना नाम कुनाल बताया है। इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिये इनका बहुत बड़ा रैकेट लव जिहाद की घटना को अंजाम देने के लिये चल रहा है। हिन्दू बहन बेटियों को ऐसी घटनाओं से बचना चाहिये। हम लोग पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

Posted By:-Ajay Kumar