यश पैका लिमिटेड  ने श्रमिकों के हितार्थ  कल्याणकारी योजनाओं की कार्यशाला का किया “आयोजन”…   

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :- अयोध्या जनपद के दर्शन नगर स्थित यश पैका लिमिटेड में श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में मंडलीय उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में रहे।कार्यशाला के अंतर्गत यश पैका के सभी कर्मचारियों को क़ानून प्रदत्त अधिकारों के साथ सरकार की विभिन्न श्रमिक सम्बंधित जानकारी दी गई व विभिन्न कल्याणकारी योजना के बारे में बताया गया।इस दौरान उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद की कई योजनाएं है जिनमे कारखाना श्रमिक के परिवार के पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं के लिए 7500 का लाभ , शिक्षा के लिए 15 हजार तक की सहयता, कारखाना के श्रमिकों के पुत्री के विवाह के लिए 51 हजार रुपए, श्रमिकों की मृत्यु पर 1 लाख 10 हजार रुपए की सहायता दिए जाते है।

कार्यक्रम के दौरान उप श्रमआयुक्त ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी दी, और जरुरतमंद पंजीकृत श्रमिकों को आवेदन करने की अपील की।श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव ने श्रमिको को न्यूनतम वेतन की जानकारी दी।इस कार्यशाला में यश पैका लिमिटेड के इंजिनिरिंग हेड नरेन्द्र अग्रवाल, लाइजन हेड गौतम घोष,एडमिन हेड नवीना जॉन, कारखाना ठेकेदार व श्रमिक मौजूद रहे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…