योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की ली”शपथ “…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा सूबे के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।

योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच चुके हैं। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुराग ठाकुर, बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, सुनील बंसल, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का इंतजार है।अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल के उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की खुशी में आशीष पटेल के गांव चित्रकूट के हनुमानगंज (लोरी) में मां कालका मंदिर में पूजन व अनुष्ठान शुरू है। एमएलसी आशीष पटेल के भाई अरुण सिंह पटेल (प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि,रामनगर) ने बताया कि शाम को हवन व प्रसाद वितरण की तैयारी भी है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…