बॉलीवुड के शहंशाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई…..

मनोरंजन व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्ति विशेष(जनमत):- बॉलीवुड के महानायक और बेताज् बादशाह जो बूढ़े से लेकर जवान के दिलो में राज करने वाले अमिताभ बच्चन की एक्टिंग और पर्सनैलिटी का हर कोई दीवाना हैं| अमिताभ सभी के लिए अमिताभ बच्चन जी और हमारे लिए “बिग बी” की तरह हैं| 11 अक्टूबर यानी आज बिग बी अपना 77वां जन्मदिन मना रहे है है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था जो की एक महान कवि के साथ साथ एक  महान लेखक भी थे। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था। अमिताभ का नाम पहले  इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के  कहने पर उनका नाम अमिताभ रखा गया।

अभी हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर के 50 साल पूरे कर लिया हैं| बिग बी का कारों से प्यार जगजाहिर है। उनके पास लैंड रोवर रैंज रोवर  ऑटोबॉयोग्राफी,  रॉल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और बेंटले  कॉन्टेंसटल जीटी जैसी शानदार कारें हैं। बिग बी ने हाल ही में देश की सबसे महंगी एमपीवी कार खरीदी है।उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़ेपर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ रखी हैं| बिग बी के पास रोल्ज रॉयस की फैंटम कार है। यह कार मशहूर निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने बिग बी को उनकी फिल्म एकलव्य के अभिनय से प्रभावित होकर गिफ्ट किया था।

अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन से अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की शर्तों के कारण 3 जून 1973 में सादे समारोह में हुई| बात उस समय की है जब बिग बी की फ़िल्म “जंजीर” की सफलता के बाद उनके सारे दोस्त एक साथ लंदन जाने की तैयारी में थे जिसमें उनके साथ जया भी थी। हरिवंशराय बच्चन को जैसे ही पता चला कि लंदन जाने वाले दोस्तों में जया भी साथ जा रही हैं तो  उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ को अगर साथ में लंदन जाना है तो पहले शादी  करनी पड़ेगी। जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। अभिषेक बच्चन उनके सुपुत्र हैं और श्वेता नंदा उनकी सुपुत्री हैं। अभिषेक बच्चन आज भी बॉलीवुड में अभिनेता है|

वही 1982 में फिल्म कुली के चित्रण के दौरान, विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए। इससे उनके पेट में गंभीर चोट आई थी। जिस के बाद वो लम्बे समय के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे तब उन्हें 60 बोतल खून चढ़ाया गया था। उस समय जब  लोगो को खबर मिली तो पूरा हिंदुस्तान ने मिल कर उनकी अच्छी सेहत के लिए  कामनाएं की  और जहाँ एक तरफ़ मुस्लिमो ने नमाजे पढ़ी थी वहीँ हिन्दुओं ने  देश के मंदिरों में हवं और पूजन किया था कई औरतों ने व्रत रखें थे तो गुरुद्वारों में गुराबनियाँ शुरू हो गयीं थी… यह सभी की दुवाएं ही थी जो आज बिग बी हमारे सामने मुस्कुरा रहें हैं|

इस हादसे में बिग बी की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे के बाद अभिनेता पुनीत इस्सर लोगों की नजरों में असली विलेन बन गए। आप को बता दे कि, ‘कुली’ में पुनीत इस्सर  विलेन का रोल निभा रहे थे और वो फाइट सीन बिग बी और पुनीत के बीच था। शूट के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन के पेट में कुछ मुक्के मारने थे जो दिखावटी थे।  पर जैसे ही फ़िल्म की शूट स्टार्ट हुआ, तो पुनीत इस्सर ने अमिताभ बच्चन को उठाकर टेबल पर फेंका, अमिताभ ने पल्टी मारी और वो टेबल से गिर गए। इसी दौरान अमिताभ बच्चन को पेट में  गंभीर चोट लगी|

एक तरफ अमिताभ की अस्पताल में जद्दोजहद जारी थी तो दूसरी तरफ पुनीत इस्सर इस शर्मिंदगी में जी रहे थे कि उनकी वजह से अमिताभ की जिंदगी पर आंच आ गई। इस हादसे के बाद पुनीत इस्सर ने फिर कभी भी बिग बी के साथ काम नहीं किया। कुली उस दशक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। 1975 में आई फिल्म शोले के लिए उन्हें एक लाख का पारितोषिक मिला।  उन्होंने अपने दोस्त राजीव गाँधी को समर्थन देने के लिए कुछ समय के लिए अभिनय से राजनीति में जाने का मन बनाया। उन्होंने एच.एन. बहुगुणा के खिलाफ आठवीं लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा था।

उन्होंने आम चुनाव के इतिहास में (68.2% वोटों) के अंतर से जीत दर्ज की थी।  जब उनकी कंपनी- एबीसीएल घाटे में चल रही थी, तब उनके दोस्त अमर सिंह ने उनकी आर्थिक रूप से मदद की। उसके बाद अमिताभ ने अमर सिंह की पार्टी- समाजवादी पार्टी का समर्थन करना शुरू कर दिया। एक बात बिग बी के बारे मै बहुत ही कम लोगो को पता है कि बिग बी के लिवर का 75% हिस्सा  बेकार हो चुका है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम दौरान किया था। बिग बी ने बताया की उन्हें ट्यूबरकोलोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी की बीमारी है| करियर के शुरूआती दौर में उन्‍हें काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था।

उनकी फिल्‍में लगातार फलाप हो रही थीं अमिताभ बच्चन शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के छात्र रहे हैं। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से की थी। पढ़ाई में भी वे काफी अव्‍वल थे और कक्षा के अच्‍छे छात्रों में उनकी गिनती होती थी। बिग बी की फिटनेस को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो किसी भी  नवजवान से कही ज्यादा फिट हैं। बीते 50 वर्षों से बॉलीवुड की दुनिया में  काम कर रहें बिग बी आज भी फिल्मों और टेलीविजन में काम कर रहे हैं।

बिग बी के बारे मै कुछ बाते और है जो बहुत ही कम लोग जानते है वो बात ये है की बिग बी फिल्मों में चाहे भले ही सिगरेट और शराब पीते नजर आते हैं  लेकिन वो अपनी वास्तविक लाइफ में कभी भी शराब, सिगरेट, यहां तक कि कॉफी और चाय  भी कभी नहीं पीते । बिग बी एक दिन भी जिम नहीं छोड़ते| बिग बी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए मांसाहार भोजन नहीं खाते है। वो केवल उबली सब्जियां और बैलेंस्ड डाइट फॉलो करते हैं। बिग बी पूर्ण शाकाहारी  है| कुछ दिन पहले ही बिग बी को दादा साहब फाल्के अवार्ड दिया गया था बिग बी जितने अच्छे अभिनेता है उतने ही अच्छे इंसान भी। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़ेपर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ रखी हैं|

अमिताभ ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में सात हिन्दुस्तानी फिल्म से की थी| वे हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्‍यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें तीन  बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है। 1971 की फिल्म “आनंद” में डॉक्टर की भूमिका के लिए उन्हें बेस्ट  सहायक अभिनेता के पहले फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1971 में उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी जया भादुरी के साथ फिल्म गुड्डी में किया था। 1973 में प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर के बाद वह बहुत लोकप्रिय अभिनेता बने, इस फिल्म ने उन्हें एक उपनाम दिया – “एंग्री यंग मैन”, जो बॉलीवुड फिल्मजगत में सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक माना जाता है। जैसे बिना हीरो के फिल्म का कोई रहनुमा नहीं होता उसी तरह बिना अमिताभ के इस जगमाते बालीवुड की कल्पना करना भी बेकार है|

इसीलिए सदी के महानायक सभी के दिलो पर राज करते हैं और हर दौर का दर्शक उन्हें टकटकी लगाकर देखता है|  उनकी एक्टिंग और उनकी आवाज़ की धमक ही तो है की कितने कलाकार आए और कितने स्टार गएँ पर  बॉलीवुड के आसमान में  चमकता हुआ केवल एक ही चाँद है वो है “बिग बी”|

हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की  ओर से तहेदिल से  महानायक अमिताभ बच्चन को  जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…..!

Posted By:- Amitabh Chaubey