दुःखद : कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन

दुःखद : कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन

उत्तराखंड स्पेशल न्यूज़

देहरादून (जनमत):- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का आकस्मिक निधन हो गया है।  कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर किया।उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Reported By:- Rohit Goyal

Posted By:- Amitabh Chaubey