डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान से नवाजी गई बहराइच की लेखिका शमा परवीन

UP Special News

बहराइच/जनमत। अखिल भारतीय कबीर मठ, सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर राजस्थान के सिद्ध पीठ भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास जी महाराज और इसरो के वैज्ञानिक रवि जी नामदेव के द्वारा समाज सेविका व लेखिका शमा परवीन को सम्मानित किया गया।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर मानवता व परोपकार के लिए समर्पित सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान फरडोद जायल, नागौर द्वारा डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रबंधक डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रतिभा रखने वाली लगभग 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें समाज सेवा, साहित्य लेखन कार्य के लिए और अपनी कविताओं से बहराइच उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली लेखिका, शमा फाउंडेशन की डायरेक्टर शमा परवीन को समाजसेवा कार्य और साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान में दुपट्टा, मैडल, संविधान प्रति, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। उन्होंने सभी पधारे हुए प्रतिभागियों एवं अतिथियों का हार्दिक आभार प्रकट किया। सम्मान मिलने पर देशभर के कलाकार एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Report by – Rizwan Khan

Published by – Manoj Kumar