बुलंदशहर में बड़ा हादसा:बरात में जा रही कार नहर में गिरी

UP Special News

बुलंदशहर (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बारात में जा रही एक ईको कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार छह लोग नहर में डूब गए। स्थानीय गोताखोर की मदद से रात को तीन लोगों के शव निकाले गए, इसके अलावा तीन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ककोड़ के गांव शेरपुर से अलीगढ़ बरात में ईको कार से छह लोग जा रहे थे। रात को जैसे ही गाड़ी कपना गांव स्थित नहर के पुल पर पहुंची तो जर्जर पुल से कार बेकाबू होकर गिर गई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

जानकारी के अनुसार ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) पुत्र देवीराम अपने परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। उसके साथ उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), बुआ का लड़का प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे। जब कार जहांगीरपुर की कपना नहर के पास पहुंची। तभी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में नीचे गिर गई। वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। तभी कार सवार लोगों को निकालने के प्रयास में लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

 Reported By- Satyaveer Singh 

Published By- Ambuj Mishra