छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को “फांसी पर लटकाया”, हुई मौत

CRIME UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- यूपी में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में  मैनपुरी जनपद में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। मैनपुरी के घिरोर कस्बे में छेड़छाड़ के बाद किशोरी को जिंदा फंदे पर लटकाने का मामला सामने आया है। मौत के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में किशोरी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक यह घटना घिरोर कस्बे की है। किशोरी के परिजनों ने बताया कि किशोरी कस्बे के ही एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने बुधवार की शाम किशोरी के साथ राह चलते छेड़छाड़ की थी। इस बात की जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी। इस पर किशोरी के भाई ने आरोपी छात्र के साथ हाथापाई कर दी।

जिसके बाद नाराज़ आरोपी ने  गुरुवार तड़के कार में सवार होकर चार युवक जबरन घर में घुस आए। किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जिंदा ही फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। वहीँ दूसरी तरफ अगर अपराधी इसी तरह से बेख़ौफ़ रहें तो बहन बेटियाँ इसी तरफ अपराधियों की सनक का शिकार बनती रहेंगी.

Posted By :- Ankush Pal