दबंगों ने दरोगा पर छोड़ा कुत्ता , विरोध पर पिटाई

दबंगों ने दरोगा पर छोड़ा कुत्ता , विरोध पर पिटाई

CRIME UP Special News

बुलंदशहर (जनमत ) :-  ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर से है |  जहाँ न्यायालय से अपने सिपाही के साथ थाना खानपुर से लौट रहे दरोगा के उपर चार युवकों ने  पहले कुत्ता छोड़ा जिसका विरोध करने पर दरोगा की पिटाई भी कर दी | मामला बुलंदशहर के थाना खानपुर स्थित गालिमपुर का है |

दरोगा नईम अख्तर न्यायालय से अपने सिपाही के साथ थाना खानपुर लौट रहे थे इसी बीच रास्ते में खड़े युवकों ने दरोगा को देखकर उनके पीछे कुत्ता छोड़  दिया | जिसका दरोगा द्वारा विरोध करने पर चार युवकों ने दरोगा को गिरा गिरा कर पीटा साथ ही दरोगा की वर्दी भी फाड़ डाली | फ़िलहाल पुलिस की पिटाई करने वाले दबंग अभी भी पुलिस की गिरफ्तारी से दूर है |

 

इसके पूर्व में भी गालिमपुर गाँव के लोग  पुलिस पर धावा बोल चुके हैं | वहीं , दरोगा की तहरीर पर चारों आरोपियों के ख़िलाफ थाना खानपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है | जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किये जाने का दावा किया जा रहा है | 

Reported By :-  Satyaveer Singh

Published By :- Vishal Mishra