हाईस्कूल की छात्रा को अगवा कर सहपाठी ने किया “दुष्कर्म”…

CRIME UP Special News

एटा  (जनमत) :- यूपी के एटा जिले के  अलीगंज थाना क्षेत्र के  हाई स्कूल  की लड़की को अगवा कर उसके ही सहपाठी ने  दुष्कर्म की वारदात को अंज़ाम दे डाला.  परिजनों के अनुसार पीड़ित हाई स्कूल की छात्रा को  सुवह 9.30 बजे स्कूल जाते समय तीन युवको द्वारा कार में अगवा कर दिल्ली ले जाया गया था। वहीं पर छात्रा के साथ रेप की घटना को दिया गया अंजाम दिया गया.

 

पुलिस के मुताबिक  पीड़ित छात्रा के क्लास में ही पढ़ने वाले उसके सहपाठी द्वारा छात्रा को ले जाकर दुष्कर्म की घटना की गयीं। इस मामले में अलीगंज थाना में एफआईआर दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभियुक्त और पीड़िता एक ही क्लास में पढ़ते हैं और एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। शेष अभियुक्तों के सम्बन्ध में गहनता से जांच कर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

REPORT- NAND KUMAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..