होली के दिन भाजपा पार्षद पर हुआ प्राणघातक हमला

होली के दिन भाजपा पार्षद पर हुआ प्राणघातक हमला

CRIME UP Special News

अयोध्या (जनमत ) :- खबर उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या से है | अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र के कंधारी बाजार निवासी भाजपा के वर्तमान पार्षद बुद्धि पाल प्रजापति और भतीजे पर प्राणघातक हमला हुआ है। यह हमला बुधवार को होली के दिन हुआ। भाजपा के वर्तमान पारे पद बुद्धि पाल प्रजापति और भतीजे पर सिर पर हाथ पर काफी गंभीर चोटें आई है। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड जमकर मारा पीटा है। जिसमें भाजपा के वर्तमान पार्षद बुद्धि पाल प्रजापति तथा भतीजा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिन्हें  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया |

 

वहीं पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है । वहीं पुलिस ने मामले की जाँच  पड़ताल शुरू कर दी है। जिसमें टकसाल निवासी नामजद पंकज, रंजीत सोनी औऱ कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के कंधारी बाजार का है। बुद्धि पाल प्रजापति का आरोप है कि अपने समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे अचानक से दो लड़के और कुछ अज्ञात लोगों  ने हमारे ऊपर और भतीजे पर हमला बोल दिया।

 

 

औऱ लोहे की राड और लाठी-डंडों से हमला किया। वहीं  उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जल्द की जाए। वहीं पार्षद के भतीजे विक्की ने भी पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग होली खेले थे तभी कुछ लोग आकर हमारे चाचा पार्षद बुद्धि पाल प्रजापति से मारपीट करने लगेजब हम बीच बचाव करने पहुँचे तो हम पर भी वह लोग हमला कर और पटरा डंडा सरिया से मारने लगे और हमारा सर फोड़ दिया और हाथ तोड़ दिया | 

हमको और हमारे चाचा को काफी गंभीर चोटें आयी है। जिसकी सूचना हम लोग पुलिस वालों को दिए लेकिन कोई भी स्थानीय चौकी से घटनास्थल पर नहीं आया। और हम लोगों के साथ घटना घटित हो गई। वहीं  रिकाबगंज चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाते हुये कहा कि उन्होंने हमको गाली दिया है और कहाँ चुप रहो नहीं तो तुम को बंद कर देंगे। वहीं , विक्की ने प्रशासन से मांग किया है कि प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करें और जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई की जाए।

Reported By :- Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra