पति को नशे की दवाई खिलाकर पत्नी ने गड़ासे से “काट” डाला…..

CRIME क्षेत्रीय समाचार

(जनमत) :- बिहार  से हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को खुद ही जान से मार दिया। महिला ने जितने वीभत्स तरीके से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, उससे गांव वालों के साथ-साथ पुलिस भी हैरत में है। वारदात को अंजाम देने की अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना एरिया के पनसलवा गांव में एक महिला ने अपने ही पति को धारदार हथियार से काट डाला।

वहीँ बताया जा रहा है कि हत्या करने से पहले महिला ने पति को नशे की दवाई खिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसने गड़ासे से अपने पति को काट डाला। दरअसल, महिला ने पति के शव को छिपाने के लिए घर में ही गड्ढा खोद लिया था, लेकिन लाश ठिकाने लगाने से पहले ही आरोपी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया। मृतक की पहचान ज्ञानी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पति की हत्या करने के बाद महिला ने लाश ठिकाने लगाने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।

 

PostedBy:- Ankush Pal,

Corresopndent , Janmat News.