मुख्तार अंसारी की 4 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति हुई कुर्क

CRIME UP Special News

गाज़ीपुर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद गाज़ीपुर से खबर है | जहाँ पर माफिया मुख्तार अंसारी पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मुख्तार की 4 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति कुर्क कर ली है। ये सम्पत्ति मुख्तार के खास करीबी जफर उर्फ चंदा के नाम थी। मुख्तार की कुर्क की गई 4 करोड़ की ये सम्पत्ति जमीन के रूप में थी।

सीज की गई प्रॉपर्टी मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद कस्बे में है। जो उसके खास करीबी जफर उर्फ चंदा के नाम पर है। मुख्तार का सहयोगी जफर उर्फ चंदा बाराबंकी में एम्बुलेंस प्रकरण समेत एक दर्जन मामलों में भी आरोपी है |

Reported By :- Pawan Mishra

Published By :- Vishal Mishra