कब्र से निकला मुर्दा खोलेगा अपने कत्ल का “राज”…

CRIME UP Special News

मैनपुरीं (जनमत):- यूपी के मैनपुरीं में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब 40 दिन पूर्व दफ़नाए गए युवक का शव कबर खोद कर बाहर निकाला गया। युवक की पीट पीट कर हत्या हुई थी और अब आरोपियो के विशेष अनुरोध पर दुबारा पोस्ट मार्टम की यह कार्यवाही की जा रही है। पूरा मामला मैनपुरीं के थानां क्षेत्र कुर्रा के ग्राम करारी का है जहाँ 15 जून को 35 वर्षीय समसाद की पीट पीट कर हत्या हो गयी थी।परिजनों ने बताया कि समसाद का झगड़ा अपनी पत्नी के साथ हो रहा था इसी के चलते पड़ोसी बीच मे आये तो उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया।आरोप है कि चार लोगों ने समसाद बुरी तरह पिटाई की औऱ गले मे गमछा डाल कर उसका गला दबाया।

वहीँ परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालाँकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्ट मार्टम कर आरोपियो के खिलाफ मुक़दम्मा दर्ज कर जाँच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिराफ्तार किया है। फिलहाल मामले में विधिक कार्यवाही कि जा रही है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..                                                   REPORTED BY:- GAURAV PANDEY….