अब #MeToo पर तनुश्री बनाएगी “फिल्म”…..

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) इस समय देश में #MeToo अभियान   ने जहाँ भारत  की बॉलीवुड दुनिया के काले चेहरे को सबके सामने उजागर किया वहीँ इस अभियान में  महिलाओं ने आगे आकर अपनी आपबीती से सभी को अवगत कराया और इसके साथ ही खुद के साथ हुए उत्पीड़न का खुलासा किया।

बॉलीवुड में एक समय पर मीटू अभियान की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर से चर्चा में चल रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तनुश्री कुछ ऐसा करने जा रही हैं जिसको जानकर सब चकित  हो जाएंगे।

दरअसल अभिनेत्री इस तरह की महिलाओं को लेकर एक फिल्म बनाने जा रही हैं जो कि कार्यक्षेत्र में #MeToo का शिकार होती हैं। तनुश्री दत्ता ने इस बात का खुलकर ऐलान कर दिया है। तनुश्री इन महिलाओं की दर्द भरी कहानी एक लघु फिल्म के दुवारा लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं जिसकी तैयारी की जा रही है। वही तनुश्री खुद ही इस लघु फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगीं।

वहीँ इस फिल्म का नाम Inspiration  होगा। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी से लेकर डायलॉग तक..सभी कुछ तनुश्री दत्ता ने ही लिखे हैं। ये लघु फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी। वही तनुश्री दत्ता का मानना है कि इस फिल्म से वो  इस #MeToo अभियान  को आगे तक लेकर जा सकती हैं। उनका उद्देश्य इस फिल्म के जरिए महिलाओं को सतर्क करना और उनका दर्द दिखाना ही है।

आप को बता दें कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद, #MeToo अभियान के चलते अब तक कई बॉलीवुड  सेलिब्रिटीज़ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। इस लिस्ट में आलोक नाथ के अलावा रजत कपूर, चेतन भगत, लाश खेर, विकास बहल जैसे कई लोगों के नाम हैं।