आज है बॉलीवुड के “भाईजान” का जन्मदिन…

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :- बॉलीवुड के दबंग खान और हम सबके “भाईजान” सुपरस्टार सलमान खान का आज जन्मदिन हैं। सलमान इस बार अपना 53वां जन्मदिन मन रहें हैं.वही इस ख़ुशी के अवसर पर बॉलीवुड के नामचीन सितारे भी सलमान खान के जन्मदिन पर शरीक होने के लिए पहुच रहें हैं.बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आज अपनी फिल्मों की वजह से सफलता के चरम शिखर पर हैं। बीते कुछ सालों में उन्होंने कई ब्लॉकबास्टर फिल्में दी हैं। उनकी इन फिल्मों को दर्शक न केवल पसंद किया बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई भी की है।

जिसके बाद से ही सलमान खान बॉक्स ऑफिस की शान बन गएँ । बॉलीवुड में सलमान का सफ़र के 20 साल पूरे हो चुकें हैं. आपको बता दे की सलमान का नाम अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीयों की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।हाल ही में फोर्ब्स ने टॉप 100 भारतीय सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। इसमें सलमान का नाम सबसे ऊपर था। हमारी तरफ से “भाईजान” को जन्मदिन की ढेरो बधाइयाँ…!!