आज 45वां बर्थडे मना रहे हैं टीवी के सुपरस्टार कहे जाने वाले राम कपूर

Life Style मनोरंजन

नई दिल्ली, (Jamat News): आज टीवी के सुपरस्टार कहे जाने वाले राम कपूर अपना 45वां बर्थडे मना रहे हैं। कई फेमस टीवी सीरियल्स में काम कर चुके राम कपूर टीवी जगत के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। टेलीविजन के कई अवॉर्ड जीतने वाले राम कपूर हाल ही में अपने वजन और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अपना वजन कम कर सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में जानते हैं उनके वजन कम करने की क्या कहानी है और उनका कैमरे के सामने कैसा करियर रहा है..

राम कपूर का जन्म 1 सितम्बर 1973 को दिल्ली में मीडिल क्लास पंजाबी फैमिली में हुआ और उन्होंने नैनीताल के फेमस शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की और फिर सिनेमा की तरह रुख किया। उन्होंने टीवी सीरियल्स के साथ कई फिल्मों में साइड रोल भी किए हैं। वे सीरियल ‘कसम से’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ आदि में नजर आ चुके हैं। उन्हें इंडियन टेली अवार्ड 2006, 2007, 2008 में बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया।

https://www.instagram.com/p/B0FPeG_g0_D/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BzuCfOcgjYS/?utm_source=ig_web_copy_link

साल 2000 में राम कपूर को एकता कपूर के सीरियल घर एक मंदिर में काम मिला और यहीं से राम को बड़ी पहचान मिली। इसी शो के सेट पर उनकी मुलाकात गौतमी से हुई। दोनों साल 2003 में शादी कर ली। राम कपूर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मेरे डैड की मारुती, हमशक्ल और कुछ-कुछ लोचा है जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

हाल ही में उन्होंने अपना वजन कम कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपना 30 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया है। वजन घटने के बाद राम कपूर में इतना बदलाव आया है कि मानो उनकी उम्र कम हो गई हो। इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद राम की पत्नी गौतमी ने बताया कि किस तरह राम ने डाइट कंट्रोल और एक्सरसाइज़ से अपना वजन घटाया है। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलें हुई थीं और कई घंटों तक भूखा रहना पड़ता था।

Posted By: Priyamvada M