इस महल में बनेगे प्रियंका- निक सात जन्म के साथी …

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) -: बॉलीवुड में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोरो पर हैं| जी हाँ हम बात कर रहें हैं दीपिका और रणवीर सिंह की शादी  के बारें में, जिसका कार्ड अभी हाल ही में तेजी से वायरल हुआ था| वही बुधवार को दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी  इस वर्ष के अंत तक निक के साथ शादी करने वाली है। प्रियंका हॉलीवुड  स्टार निक जोनस से शादी कर रही हैं। वही प्रियंका ने फैसला लिया है कि वो भारत में जोधपुर के ताज उमेद भवन से ही शादी करेंगी और उसे बुक भी कर लिया गया है। यहां शादी अंदाज में प्रियंका- निक की शादी होने वाली है। अभी जल्दी में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने संबंध की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

वही प्रियंका का कहना है की उन्हें उमेद भवन बहुत पसंद है इस लिए  शादी के लिए भारत को  ही चुना है। प्रियंका की शादी और उसकी रस्में तीन दिनों तक चलेगी, मेहरानगढ़ में 1 दिसंबर को मेहंदी की रस्में होगी.. जबकि 2 दिसंबर को शादी होगी। प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ अगले महीने शादी करने जा रही हैं। उमेद भवन पैलेस को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए फाइनल करने के लिए प्रियंका और निक दो अक्टूबर को चार्टर प्लेन से जोधपुर आए थे।प्रियंका ने ताज ग्रुप को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है।

वही मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका और निक की शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ साथ कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दिख सकते हैं।

ये भी पढ़े –

टीम इंडिया जीत की हैट्रिक के बाद पहुची सेमीफाइनल में