इस महाभारत के क़िरदार हैं लाज़वाब….

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : बॉलीवुड में  मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से विख्यात आमिर खान को यूँ ही नहीं परफेक्शनिस्ट कहा जाता है| उनकी फिल्मो में उनके अभिनय को  देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किरदार की हर एक बारीकी को  देखकर पूरी जुनूनियत से वो किरदार में रम जातें हैं|

आपको बता दे की अब फिरंगी ठग जल्द ही भगवान् श्री कृष्ण की भूमिका में चार चाँद लगाने को तैयार हो चूका है| भले ही यह शुरुवात भगवान् कृष्ण से हो लेकिन धीरे धीरे पूरी महाभारत का आगाज शुरू होने वाला है और श्री कृष्ण के बिना महाभारत की परिकल्पना भी करना बेमानी होगा|

खबर है कि आमिर खान अपने भव्य प्रोजेक्ट, महाभारत पर काम शुरू कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो ये सात पार्ट की सीरीज़ होगी जिसमें आमिर खान भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाते दिखेंगे। वही काफी समय से फिल्म से दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा हुआ है। खबर है कि आमिर खान ने उन्हें द्रौपदी के रोल के लिए अप्रोच किया है। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को धृतराष्ट्र और प्रभास के भी एक रोल के लिए अप्रोच किए जाने की चर्चा है। हालांकि अभी तक फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं तैयार है।

ऐसे में ये सारे नाम महज़ अफवाह से ज़्यादा कुछ नहीं है। इस फिल्म का बजट होगा 1000 करोड़ और इस पर पैसे लगा रहे हैं मुकेश अंबानी। वहीं खबरों की मानें तो ये फिल्म ना होकर, वेब सीरीज़ होगी जिसके सात सीज़न होंगे और हर पार्ट का एक अलग डायरेक्टर होगा। फिल्म की जानकारी हम आपको समय-समय पर देते रहेंगे….

ये भी पढ़े –

तीसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका को लगा झटका, यह खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर