देसी गर्ल की शादी में पहुचें ये खास मेहमान

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी  इस वर्ष के अंत यानी(2 दिसंबर )तक निक के साथ शादी करने वाली है। प्रियंका  हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी कर रही हैं।

वही अब प्रियंका और निक गुरुवार को जोधपुर पहुंच गए हैं। शुक्रवार की शाम इंडो वेस्टर्न स्टाइल में संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड गाने छाए रहे। वही इस पार्टी में डांस की कोरियोग्राफी गणेश हेगड़े ने की थी। और मेहमानों ने खूब डांस किया और पूरा आनंद उठाया। वही आज यानी एक दिसंबर को महिला संगीत व प्री वेडिंग पार्टी होगी जिसमें रैम्प वॉक होगा। इसमें प्रियंका वेस्टर्न स्टाइल का सफेद गाउन पहनकर परफॉर्म करेंगी। दो  दिसंबर को शादी होगी और तीन दिसंबर को सभी मेहमानों की दिन में रवानगी रहेगी।

शुक्रवार शाम से पहले प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए कई  बड़ी हस्तिय जोधपुर पहुंच चुके थे। जिसमे नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी, पति मुकेश अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ जोधपुर पहुंच चुकी हैं। वही सलमान की बहन अर्पिता खान अपने बेटे आहिला के साथ, यूट्यूबर लिली सिंह, टीवी होस्ट अनुषा दांडेकर और उनके बॉयफ्रेड करण कुंद्र, जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। 2 दिसंबर को होने वाली शादी व इस दौरान चलने वाली पांच दिनी रस्मों के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में धूमधाम शुरू हो गई है।

गुरुवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की मेहंदी की रस्म हुई।  इस रस्म में प्रियंका और निक के परिजन शामिल हुए। शादी समारोह में सबसे पहले प्रियंका की छोटी चचेरी  बहन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ  जोधपुर पहुंच गई हैं। वही प्रियंका की मां और निक परिवार भी जोधपुर पहुंच चुका है।

अभी जल्दी में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने संबंध की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। वही प्रियंका का कहना है की उन्हें उमेद भवन बहुत पसंद है इस लिए  शादी के लिए भारत को  ही चुना है।

ये भी पढ़े-

दिल्ली से हवाई सफर करना अब पड़ेगा महंगा