फिल्म ‘कलंक’ में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। करण जौहर ने आलिया के लुक को सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर किया है। 1940 के समय की इस कहानी का निर्देशन किया है अभिषेक वर्मन ने। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। फर्स्ट लुक में आलिया दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं। लाल जोड़े में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस लुक को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, “इससे प्यार करना मतलब आग से प्यार करना। रूप साफ है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम रुप है। कोई शक नहीं कि फिल्म के पोस्टर्स काफी दमदार हैं और फैंस को फिल्म के लिए और भी बेसब्र कर रहे हैं। फर्स्ट लुक में आलिया किसी महारानी जैसी दिखाई दे रही हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट की बात करें तो सभी आलिया के इस महारानी लुक को दीपिका पादुकोण के लुक से तुलना कर रहे हैं।

यह करण जौहर की  ड्रीम प्रोजेक्ट है और 15 वर्ष से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता यश जौहर के काफी नजदीक थी। बताया जाता है कि इस फिल्म में उस दौर की कहानी दिखाई जाएगी जब तवायफों और लोहारों ने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए थे। कलंक में वरूण, आलिया, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं।