बॉलीवुड की मिसेज खिलाड़ी का आज है जन्मदिन.....

बॉलीवुड की “मिसेज खिलाड़ी” का आज है जन्मदिन…..

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत):- बॉलीवुड की चुलबुली और चंचल अभिनेत्री जूही चावला 13 नवंबर को अपने 52वें जन्मदिन मना रही है| जूही चावला एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री के साथ साथ एक मॉडल और फिल्म निर्माता  भी है| जूही ने करीब तीस वर्ष पहले 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जूही का जन्म 13 नवंबर 1967 को लुधियाना, पंजाब में पंजाबी पिता स्वर्गीय  डॉ एस चावला एवं गुजराती स्वर्गीय माँ मोना के यहाँ हुआ था।

इनके पिता इंडियन रिवेन्यू सर्विस में अधिकारी थे| जूही चावला अपने एक एक्टिंग करियर में दो फिल्म-फेयर पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। जूही चावला ने क्लासिकल डांस और सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ले राखी है| उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। जूही 80-90 के दशक की  मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं|

                             (जूही चावला  अपने माँ के साथ)

जूही बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जूही चावला ने 1986 में आई फिल्म ‘सल्तनत’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म फ्लॉप रही। वही दो वर्ष बाद(1988) में  आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में नजर आईं। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जूही  रातों-रात स्टार बन गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। वर्ष 1990 में आई फिल्म ‘प्रतिबंध’ में जूही चावला का प्रस्तुति को लोगों ने बहुत ही पसंद किया ।

                          (जूही चावला  अपने पति के साथ)

यही से बस जूही का  स्टारडम का सफर शुरू हो गया और वो नई बुलन्दियो पर आगे बढती चली गई| वर्ष 1992 में आई फिल्म ‘बोल राधा बोल’ में जूही चावला उस समय के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नज़र आई ये फिल्म हिट रही और लोगो ने इन दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए जूही को बेस्ट अभिनेत्री  के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला। वर्ष 1993 में आई फ्लिम ‘हम हैं राही प्यार के’ में जूही के परफॉर्मेंस को उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस माना गया और उसमें उस समय के अभिनेता आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।

                   (जूही चावला  अपने बच्चो के साथ)

फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें उस साल नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। जूही ने मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल, से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की,  और एचआर में विशेषज्ञता के साथ मुंबई के सिडेनहम कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। जूही ने अपने करियर में कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली फिल्में में भी काम किया जिनमें ‘यस बॉस'(1997), ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी'(1997) और ‘दीवाना मस्ताना'(1997) जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन रोलमें भी लोगो ने जूही को काफी पसंद किया गया और उनकी खूब तारीफ़ भी किया| वर्ष(1993) में आई फ़िल्म ‘डर’ के बाद जूही चावला एक बार फिर से अभिनेता शाहरुख खान के साथ वर्ष (1998) आई फिल्म ‘डुप्लीकेट’ में एक बार फिर नजर आईं।

इस फ्लिम में शाहरुख खान और जूही चावला की केमेस्ट्री को लोगो ने खूब पसंद किया। जूही चावला ने वर्ष 1995 में बिजनेसमैन  जय मेहता से शादी कर ली। उनके 2 बच्चे  है जान्हवी मेहता और अर्जुन  मेहता| जान्हवी मेहता का जन्म(2001) में हुआ और अर्जुन  मेहता जन्म (2003)में हुआ हैं। जूही के भाई बॉबी चावला रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ थे। उनकी मौत के बाद इस कंपनी को शाहरुख खान ने खरीद लिया ।

जूही की एक बहन भी थी जिस का नाम सोनिया था जिनका कैंसर से मौत हो गया था। जूही चावला को आखिरी बार वर्ष(2019) में आई फ़िल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आईं थीं। वही आप को बता दे की वर्ष (1997) में आई फ़िल्म ‘इश्क उनकी आखिरी हिट फिल्म थी। जूही ने निर्माता के तौर पर वर्ष(2000) में फ़िल्म ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’, ‘अशोका’(2001) और वर्ष(2003) में आई फ़िल्म ‘चलते चलते’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है|

जूही ने बॉलीवुड में लगभग 80 से से भी ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग किया है जिस में उन्होंने  भिन-भिन किरदारों में रोल निभाया हैं। जूही चावला और उनके पति जय मेहता ने(2008) में अभिनेता शाहरुख़ खान के साथ मिल कर आई पी एल (IPL)  की कोलकाता फ्रेंचाइस के अधिकार ख़रीदे। इस टीम का नाम कोलकाता नाईट राइडर्स है। हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से अभिनेत्री जूही चावला को  जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Posted By:- Amitabh Chaubey