'राम तेरी गंगा मैली' की बोल्ड एक्ट्रेस का आज है जन्मदिन

‘राम तेरी गंगा मैली’ की बोल्ड एक्ट्रेस का आज है जन्मदिन

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत): 80 के दशक में ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में बोल्ड सीन देकर तहलका मचाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी आज 30 जुलाई को 50 वां जन्मदिन मना रही है| मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था मंदाकिनी ने उस वक्त फिल्मों में बोल्ड सीन दिए जब हीरोइन ऐसी करने से हिचकती थीं।

‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से बतौर लीड अभिनेत्री मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे। मंदाकिनी का फिल्मी सफर काफी छोटा रहा जिसकी मुख्य वजह फेमस गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से अफेयर और फिल्मों का कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाना था।

                                                               (‘राम तेरी गंगा मैली’ के गाने में मंदाकिनी)

यूं तो मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1985 में की थी, आखिरी बार मंदाकिनी को 1996 में आई फिल्म ‘जोरदार’ में देखा गया था| और इसी साल उनका करियर भी खत्म हो गया था| मंदाकिनी ने 1980 में मुंबई के एक डॉ0 केटी आर ठाकुर से शादी करली थी| दोनों की शादि लव कम अरेंज मैरिज थी| मंदाकिनी के दो बच्चें हैं। बेटे का नाम राबिल है और बेटी का इनाया ठाकुर है।

                                                                     (मंदाकिनी अपने पति और बच्चो के साथ)   

रब्बील का साल 2000 में हुए एक हादसे में निधन हो गया था। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। 1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन वही मंदाकिनी ने हमेशा अपने और दाऊद इब्राहिम के अफेयर की बात को खारिज किया।

                                                      (मंदाकिनी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ)

मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरुआत ‘मेरा साथी’ हिंदी फिल्म से की थी। “राम तेरी गंगा मैली” के बाद मंदाकिनी ने जाल, लोहा, डांस डांस, “जीते है शान से, कमांडो, तेजाब और जंगबाज जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। फिलहाल मंदाकिनी अपने पति और बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं।

                                                                                (मंदाकिनी दलाई लामा के साथ)

डॉक्टर साहब मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं, वहीं मंदाकिनी तिब्बत योगा सिखाती हैं। मंदाकिनी दलाई लामा की फॉलोवर भी हैं।हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से  मंदाकिनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com