इस फिल्म ने पहले दिन ही तोड़ दिया ”बाहुबली 2” का रिकॉर्ड….

मनोरंजन

मनोरंजनजगत (जनमत) :- फिल्म ‘वॉर’ (War) बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन से ‘बाहुबली 2′ का रिकॉर्ड तोड़ दिया तो वहीं अब एक और रिकॉर्ड बनाने के लिए यह फिल्म तैयार है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म के बारे में  ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि दूसरे दिन का कलेक्शन इस ओर इशारा कर रहा है। इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा थोड़ी गिरावट है लेकिन जो आंकड़े है वह इन दोनों सितारों के प्रशंसकों को जरूर खुश कर देंगे।

वेबसाइट के अनुसार शनिवार और रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी और गिरावट हो सकती है लेकिन कुल कलेक्शन अच्छा रहेगा।’वॉर’ (हिन्दी) 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। पहले दिन 51.50 करोड़ की कमाई केवल हिन्दी वर्जन से हुई है। सभी वर्जन को मिलाकर फिल्म ने 53.35 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। ‘वॉर’ फिल्म ने पहले दिन आठ रिकॉर्ड तोड़े। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक ‘वॉर’ फिल्म ने दूसरे दिन 22 से 23 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसमें पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में 55-60 फीसदी गिरावट है। इ-स रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर’ फिल्म ने अब तक 74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Posted By :- Ankush Pal