करन जिसे लॉन्च करते हैं, उसकी कमाई का बड़ा हिस्सा खुद रखते हैं – रंगोली चंदेल

Exclusive News मनोरंजन

बॉलीवुड (जनमत):  कंगना रनोट की बहन रंगोली आए दिन अपने ट्वीट्स के जरिए किसी न किसी सेलेब्रिटी को घेरती रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने फिल्म मेकर करन जौहर को घेरते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रंगोली ने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात कही। देखिए उन्होंने क्या आरोप लगाए… 

  • करन जिस कलाकार को लॉन्च करते हैं उसकी कमाई का बड़ा हिस्सा अपने पास रखते हैं।
  • वे उस कलाकार को यह भी बताते हैं कि उसे क्या पहनना चाहिए और किसके साथ सोना चाहिए।
  • वे अपने एक्टर्स को ब्रेक-अप और पैच-अप करने के लिए फोर्स करते हैं।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1132556600567189504

 

इसके आगे रंगोली ने लिखा कि इन सभी बातों को वो कलाकार नहीं मानेगा, जिसके पास थोड़ी सी भी सेल्फ रिस्पेक्ट होगी। करियर से पहले दिमाग की शांति बहुत जरूरी है। खुद की नजरों में गिर जाओगे तो दुनिया में चार पैसे तो कमा लोगो, मगर सही मायनों में कुछ बन नहीं पाओगे।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1132562040420048896

यहां से उपजा यह विवाद 

दरअसल, यह पूरा विवाद खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का एक ट्वीट सामने आने के बाद उपजा, जिसमें कहा गया था कि करन जौहर ने अपनी फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाले ईशान खट्‌टर को अपने बैनर (धर्मा प्रोड्क्शंस) से बाहर निकाल दिया है क्योंकि ईशान ने उनसे बुरी तरह बात की थी। वो ईशान के साथ भविष्य में कोई फिल्म नहीं बनाने वाले हैं। रंगोली ने इसका उल्लेख अपने ट्वीट में किया है।

रंगोली और कंगना इससे पहले करन के खिलाफ नेपोटिज्म को लेकर आवाज उठा चुकी हैं।

Posted By: Priyamvada M