भारतीय रिजर्व बैंक नई सरकार को देगा दो लाख करोड़ का “तोहफा”…

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- देश की आगामी नई सरकार को  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से 2,10,874 करोड़ रुपये अधिशेष राशि  मिलेगी. दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)   के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को 2,10,874 करोड़ रुपये अधिशेष राशि (सरप्लस) के तौर पर देने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी RBI ने 22 मई को दी।RBI का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 के लिए यह अधिशेष राशि का ट्रांसफर बिमल समिति की सिफारिशों के आधार पर RBI द्वारा अपनाए गए आर्थिक पूंजी ढांचे (ECF) पर आधारित है। ECF को RBI ने 26 अगस्त 2019 को अपनाया था।

यह लाभांश, जो 2024-25 में सरकार के खाते में जाएगा, सरकार के अनुमान से काफी अधिक है। अधिशेष राशि वित्त वर्ष 24 की है, लेकिन सरकारी खातों में वित्त वर्ष 25 में दिखाई देगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अधिक लाभांश से सरकार की तरलता (लिक्विडिटी) में सुधार होगा और उसके बाद सरकारी खर्च को भी सहारा मिलेगा। इसी के साथ ही इस राशि से सरकार को विकास कार्य करने और आर्थिक रूप से फैसले लेने में काफी हद तक राहत मिलेगी.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL