हिममानव की मौजूदगी की गवाह बनी “भारतीय सेना”….

Exclusive News

एक्सक्लूसिव न्यूज़(जनमत) हिममानव जिसको येति भी कहा जाता है। इनके पूरे शरीर पर बाल होते हैं। और यह इंसानों के जैसे चलता है। इनके इंसानों की तरह ही 2 हाथ और 2 पैर भी होते हैं। लेकिन हिममानव का आकार इंसानों से बहुत ‌‌‌बड़ा  होता है। अबोमिनेबल स्नोमैन या हिममानव एक ऐसा जीव होता है  जो कि हिमालय और तिब्बती क्षेत्रों में निवास करते है। भारत के हिमालयी पर्वतों पर हिममानव यानी येति होने के कहानी सभी ने सुनी होगी|

दुनिया में क्या हिममानव का कोई अस्तित्व है? दुनिया भर के विशेषज्ञ इस बात को लेकर बहस करते रहे हैं कि इस धरती पर हिममानव है या नहीं| क्या हिमालय वादियों में आज भी रहता है? अब यह बहस दोबारा छिड़ने वाली है, क्योंकि हिममानव के वजूद से जुड़ा नया दावा सामने आया है| भारतीय सेना के एक पर्वतारोही अभियान दल ने कुछ  फोटो शेयर की हैं जिनके बारे में उसका दावा है कि ये येति के पांव के निशान हैं| क्या रहस्यमयी जीवों में से एक ‘येती’ आज भी जिंदा है? ये सवाल पहले भी उठते रहे हैं और अब इस बात पर सेना ने भी मुहर लगा दी है। वही सेना ने ट्विटर पर कुछ फोटों भी जारी किए हैं, इनमें बर्फ पर कुछ निशान दिख रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये निशान हिममानव ‘येति’ के हो सकते हैं।

ट्विटर पर फोटो  साझा करते हुए  सेना ने कहा की उनका एक  पर्वतारोही दल ने 9 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के पास 32 गुणा 15 इंच लंबे पैर के निशान देखे। ये हिममानव के पैरों येति के निशान हो सकते हैं। बता दें कि हिम मानव येती हिमालय में रहने वाला सबसे रहस्यमयी प्राणी है। येती को ज्यादतार नेपाल और तिब्बत के हिमालय क्षेत्र में देखे जाने की घटना सामने आती रही है, हालांकि इन दावों को लेकर वैज्ञानिक एकमत नहीं हैं।