सबको मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत…. ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है….

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) : –  बिहार में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना कहा था कि भारत की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है। जिसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। राहुल का कहना है कि सीमा की हकीकत सभी को मालूम है लेकिन दिल को खुश करने के लिए ये ख्याल अच्छा है।राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत लेकिन, दिल को खुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।’

रैली के दौरान शाह ने कहा था कि भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि अमेरिका और इस्राइल के बाद अगर कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो वह भारत है इससे पहले दुश्मन सीमा से छेड़खानी करता था, जवानों के सिर काट लेते थे और दिल्ली में उफ्फ तक नहीं होती थी। हमारे समय में उड़ी हुआ, पुलवामा हुआ। मोदी सरकार थी, कुछ ही दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा। दुनिया ने माना कि अमेरिका और इस्राइल के बाद कोई देश अपनी सीमा की रक्षा को सक्षम है तो वह भारत है। रैली के दौरान शाह ने कहा था कि एक जमाना था कि हमारी सरहदों में कोई भी घुस जाता था। अब ऐसी हिमाकत करने से पहले हमारे दुश्मनों को हज़ार बार सोचना होगा, क्योंकि भारतीय सेना इसका मुहतोड़ जवाब देने के लिए आज़ाद है.

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, Janmat News.