कुदरत का करिश्मा…दिहाड़ी मजदूर अचानक बना “करोड़पति”

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- दुनिया की  अजब  रीत है ……कभी कभी चंद पैसों के चलते इंसान भूखा सोता है और जब ईश्वर देता है तो छप्पर फाड़ के देता है, ये कहावत केरल के कन्नूर जिले के निवासी पर बिलकुल  सही बैठती है, जानकारी के मुताबिक एक दिहाड़ी मजदूर 12 करोड़ की लॉटरी लगने से रातोंरात करोड़पति बन गया। गरीबी के बावजूद लॉटरी का टिकट खरीदने के शौकीन मजदूर ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसके जरिए वह करोड़पति बन जाएगा। हालांकि, इस राशि का बड़ा हिस्सा टैक्स में चला जाएगा।  केरल के कन्नूर जिले में स्थित मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन मजदूरी करके जीवन का निर्वहन करते हैं। हालांकि राजन ने कभी भी यह नहीं सोचा था कि लॉटरी का टिकट उन्हें रातोंरात करोड़पति बना देगा।लॉटरी का नतीजा आने के बाद राजन को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कई बार नतीजों की जांच कर खुद को आश्वस्त किया कि उनके टिकट का नंबर सही है।

वहीँ इस पर राजन ने कहा कि लॉटरी टिकट बैंक में जमा करने से पहले उन्होंने परिणाम की कई बार जांच की। राजन ने कहा कि वह लॉटरी से मिलने वाले पैसों से गरीब और जरूरतमंद लोगों का भला करना चाहते हैं। राजन ने कहा कि वह इस राशि को जरूरी काम में लगाएंगे क्योंकि वह जानते हैं कि पैसा कमाना आसान नहीं है। उनके ऊपर कुछ देनदारियां भी हैं जिन्हें वे उतारना चाहते हैं।

Posted BY:- Ankush Pal 

Correspondent, Janmat News.