Madhuri-Dixit

धक-धक गर्ल ने मनाया 51वां जन्मदिन

JANMAT VICHAR

व्यक्ति विशेष(जनमत) : हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित। जिन्हे आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। उन्होंने अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की, जिन्हे दर्शक आज भी बड़े चाव से देखतें हैं। माधुरी दीक्षित 3 साल की उम्र से ही कथक सीखने लग गई थीं। माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के दौरान खान त्रिमूर्ति शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान तीनों के साथ काम किया है| माधुरी दीक्षित बुधवार को अपना 51वा बर्थडे मना रही है 90 के दशक में ये धक-धक गर्ल के नाम से बहुत मशहूर थी|

उनका जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। वे करीब 34 साल से  फिल्मों में एक्टिव हैं। माधुरी की खूबसूरती का जलवा अज भी है| माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान “पद्मश्री” से सम्मनित किया गया। माधुरी दीक्षित के दीवानें सिर्फ इंडिया ही नहीं पाकिस्तान में भी हैं। कहा जाता है जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे यदि तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो तो| दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म ‘हम आपके है कौन’ करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने ‘आजा नचले’ के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था।

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2012 में जब माधुरी दीक्षित को महाराष्ट्र का  ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए न्योता दिया गया तो उन्होंने 9-10 करोड़ रुपये की मांग की। इतनी अधिक कीमत की वजह से माधुरी दीक्षित की जगह ऋतिक रोशन को महाराष्ट्र का ब्रांड एंबेसडर बनाए गया। माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘अबोध’ से की थी। फिल्म दयावान (1988) में अपने से 20 वर्ष बड़े अभिनेता विनोद खन्ना के साथ उनके चुंबन दृश्य को ले कर उन्होंने कहा की यह सबसे खराब दृश्यों में से एक है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस दृश्य को पूरी तरह से खारिज कर दिया जाना चाहिए।

माधुरी के अभिनय और हुस्न के कायल उनके फैन पूरी दुनिया में हैं। उन्ही में से एक फैन जमशेदपुर का है, जिसने एक कैलेंडर लांच किया, जिसमे वर्ष की शुरुआत माधुरी के जन्मदिन से होती हैं। इतना ही नहीं उसने भारत सरकार से दरख्वास्त की हैं, की माधुरी के जन्मदिन दिन पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाये। माधुरी की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेजाब’ थी जो 1988 में रिलीज हुई थी । इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । साल 1992 में उन्होंने डॉ श्रीराम नेने से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी । हमारी ओर से धक-धक गर्ल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com